फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखवाया

टोहाना बाईपास से लोहाखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नहर में रात के समय पानी बंद था, सुबह जलस्तर कम होने पर शव दिखाई दिया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को भी बुलाया गया। नवजोत सिंह ढिल्लों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाकर टोहाना के शवगृह में रखवाया गया ताकि उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट और नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। उसके एक कान में बाली भी पहनी हुई थी। मामले में पुलिस अधिकारी जसपाल ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेज दी गई है। शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। पहचान न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता है तो नजदीकी थाने में सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें