फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सरसा ब्रांच नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

सरसा ब्रांच नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को समाजसेवी नवजोत सिंह की मदद से नहर से निकाल कर टोहाना के नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चौदह वाला पुल है और वहां से दो किलोमीटर आगे नहर में एक डेड बॉडी बहती हुई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और समाजसेवी नवजोत ढिल्लो ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस के माध्यम से रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच है और उसकी हाइट लगभग छह फुट है। शव नग्न अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी के गांव या शहर में कोई व्यक्ति लापता है तो उसके परिजन सिटी थाना टोहाना या चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा समाजसेवी नवजोत सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सकें। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें