फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों की 1.94 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज, 11 आरोपियों पर कार्रवाई

फतेहाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों की करीब 1 करोड़ 94 लाख 32 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। इनमें रिहायशी मकान, स्कॉर्पियो गाड़ियां, कार, मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत की गई इस कार्रवाई के फ्रीजिंग आदेशों को सेफमा नई दिल्ली ने मंजूरी दे दी है। शनिवार को डीएसपी जयसिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अब पुलिस की कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी से अर्जित संपत्तियों और आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में सबसे अधिक 50 लाख रुपये का रिहायशी मकान टोहाना निवासी राज उर्फ राजू की संपत्ति के रूप में फ्रीज किया गया है। इसके अलावा फतेहाबाद के छिंदर सिंह की करीब 40.12 लाख रुपये की स्कॉर्पियो और सोने के आभूषण, म्योंद निवासी पनवीर सिंह का 30 लाख रुपये का मकान और पीरांवाली निवासी स्वर्णो बाई का 30 लाख रुपये का मकान भी शामिल है। अन्य आरोपियों की मोटरसाइकिल, कार, जमीन, आभूषण और नकदी पर भी कार्रवाई की गई है। 2026 में 1063 नशा तस्कर किए गिरफ्तार डीएसपी ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक पुलिस 1063 नशा तस्करों को काबू कर चुकी है। वहीं, नशा तस्करी से जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कुल 43 आरोपियों की 7 करोड़ 19 लाख 30 हजार 499 रुपये की संपत्तियां फ्रीज करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति बनाने वालों की आय के स्रोत, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें