फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल केएम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दमखम

मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा रोड में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल फोगाट तथा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर नैन पहुंचे। अतिथियों का स्कूल एमडी अजमेर पुनिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण कर खेल मशाल प्रज्वलित की गई और विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अजमेर पूनिया ने कहा कि विद्यालय का शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल स्थान रहा है। विद्यालय की क्रिकेट टीम हर बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहती है। खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल में भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की स्पोर्ट्स अकादमी से कई खिलाड़ी आगे बढ़े हैं। मुख्य अतिथि सत्यपाल फोगाट ने कहा कि सरकार खेलने वाले बच्चों को बहुत सुविधाएं दे रही है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने भिवानी के भीम स्टेडियम में करीब 190 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को वितरित किए। एशियाई खेल व राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ी धनराशि मिलती है। उन्होंने कहा कि नशा बहुत बड़ी समस्या है, विशेषकर पंजाब से लगते क्षेत्रों में। बच्चों को खेलों में ज्यादा से ज्यादा समय लगाना चाहिए, ताकि वे नशे से दूर रहें। शारीरिक व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रामीण आंचल के गरीब बच्चों के लिए बनाई गई खेल नर्सरियों में ज्यादा से ज्यादा बच्चे हिस्सा लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें