फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर कल लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

टोहाना। अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के दसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डॉ. अजायब सिंह ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नहर किनारे स्थित भारतीय धर्मशाला टोहाना में आयोजित होगा। डॉ. अजायब सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। 18 से 50 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। एक बार के रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी साथियों की राय से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि वे समय पर पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भाग लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें