हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में विधायक दल के सदस्यों ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों, विपक्षी रणनीति और सरकार के कामकाज पर सवालों की रूपरेखा तय करने पर विचार-विमर्श किया। नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार की विभिन्न नीतियों और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में सभी विधायकों की मौजूदगी रही और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।कांग्रेस विधायक दल की यह बैठक सत्र से पहले की महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है।