हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फाॅर ग्रोथ फोरम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में सिंगापुर के विशिष्ट उद्योगपति तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। भविष्य में हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देना कार्यक्रम का लक्ष्य है।