फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab BJP: केवल सिंह ढिल्लों ने किया 13 दिवसीय नशा-विरोधी यात्रा का ऐलान, पूरे राज्य में चलेगा अभियान

Mon, 14 Sep 2026 03:59 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ भाजपा 18 से 30 सितंबर तक चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। यात्राओं के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीजीपी पंजाब से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ढिल्लों ने कहा कि यात्राओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। ऐसे में यात्रा के पूरे मार्ग के साथ-साथ शुरुआत और समापन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। यात्राएं सुजानपुर (पठानकोट), फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को सुजानपुर के एकता स्थल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यात्रा को रवाना करेंगे। अलग-अलग चरणों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्राओं में शामिल होंगे। चारों यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली बड़ी सभा के साथ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें