फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमजीत धनखड़ हत्याकांड: परिवार की सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी तैनात, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Thu, 12 Nov 2026 06:52 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सेक्टर-21सी में सिंगापुर की कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ की हत्या के बाद उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिवार की सुरक्षा के लिए अपराध शाखा के दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये दोनों पुलिसकर्मी 24 घंटे परिवार के घर पर मौजूद रहेंगे। उधर, हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी परमजीत पर गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। हत्या के बाद से परमजीत की पत्नी दीक्षा और पूरा परिवार दहशत में है। दीक्षा के अनुसार, आरोपी मोहन शर्मा ने बातचीत के बहाने उनके पति को नीचे बुलाया था। परमजीत को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि नीचे जाते ही उन पर हमला कर दिया जाएगा। उन्होंने पति को नीचे जाने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बातचीत करने के लिए नीचे चले गए। उनका बेटा शौर्य भी उनके पीछे नीचे पहुंच गया। इस तरह वह अपने पिता पर हुए जानलेवा हमले का चश्मदीद बन गया। परिवार के मुताबिक, घटना के बाद से शौर्य गहरे सदमे में है और उसके मन से वारदात का खौफ नहीं निकल पा रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ने परमजीत की मां के सामने भी उन पर गोलियां चलाईं। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। वायरल वीडियो में आरोपी एक मैग्जीन में गोलियां खत्म होने के बाद उसने दूसरी मैग्जीन लोड की और दोबारा फायरिंग की। रिकॉर्डिंग में आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देता भी सुनाई दे रहा है। घर के बाहर सड़क किनारे गोली मार रहा है इसके बाद आरोपी घर के बाद भी घूमता रहा। इस दौरान सड़क पर वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन कोई वहां रुकता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और खून से सनी टी-शर्ट बरामद कर ली है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर पर 24 घंटे के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, परमजीत के परिजनों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर परमजीत' मुहिम शुरू की है। इसके माध्यम से वे हत्याकांड में न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि छह नवंबर को रात को कुत्ते को शौच करवाने और कार पार्किंग के विवाद में सिंगापुर की सॉफ्टवेयर कंपनी के सीओओ परमजीत की उनके पड़ोसी मोहन शर्मा उर्फ़ मोनू शर्मा ने नौ गोलियां मारकर उनके घर में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें