फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में युवा लें बढ़-चढ़कर भाग

विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी मनसा, माय भारत ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल क्विज प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक होगी। इसके बाद चयनित युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य स्तरीय चरण में भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने तथा विकसित भारत को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें