फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सबसे बड़े मैदान और सबसे बड़े पंडाल में होगी 6 दिसंबर की रैली: दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की महेंद्रगढ़ में हरियाणा के सबसे बड़े मैदान में 6 दिसंबर की रैली आयोजित की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया की यह रैली हरियाणा के इतिहास में नाम दर्ज करवागगी। मंगलवार को भिवानी में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के बड़े नेताओं के शामिल होने के सवाल पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा की रैली में बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं का आना स्वाभाविक है। हांसी में भी जजपा ने ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने कहा की मैदान की लंबाई चौड़ाई को यदि मापा जाए तो यह हरियाणा का बड़ा मैदान है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 6 दिसंबर से बड़े जनांदोलन का आगाज होगा। हरियाणा के युवाओं को स्थाई नौकरियां देने और केवल हरियाणा में हरियाणा के युवाओं को ही नौकरी मिले इसके लिए जजपा बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया की जजपा हरियाणा के युवाओं को स्थाई नौकरियां देने की लड़ाई भाजपा सरकार से लड़ेंगी। आज हरियाणा में बाहरी लोगों को नौकरियां देने का खेल भाजपा सरकार खेल रही है जिसके खिलाफ जजपा बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें