फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर लोहारू बस स्टैंड में पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, बहनों व यात्रियों को दी सुविधा

रक्षा बंधन पर्व के दौरान लोहारू बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी ने बस स्टैंड पर करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, ताकि पर्व के दौरान बहनों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ बसों में चढ़कर चेकिंग की। वहीं परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके कागजात भी जांचे गए, ताकि रक्षाबंधन पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। रक्षा बंधन के चलते सतनाली रूट पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बस के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों को उनके सामान सहित बसों में बैठाने में मदद की। ईआरवी से तैनात पुलिसकर्मियों अमित, राजेश, हरिसिंह, नितिन सहित अन्य कर्मचारियों ने यात्रियों की सहायता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें