फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल परिसर में यूनियन का 59वां स्थापना मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान एवं राज्य उप-प्रधान दलवीर श्योराण ने की। स्थापना दिवस पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दिवंगत साथियों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कर्मचारी हितों के लिए संगठन को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रेस सचिव बलवान सिंह ने बताया कि यूनियन लोहारू ब्रांच संगठन की मजबूती के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। राज्य उप-प्रधान एवं ब्रांच प्रधान दलवीर श्योराण ने कहा कि कर्मचारियों की चट्टानी एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें