फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, नारेबाजी कर जताया रोष

भिवानी। लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को जारी रही। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान आशु ने की। राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव के निर्देशानुसार कर्मचारी आगामी आदेश तक हड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं एवं वारदातों को लेकर गहरा रोष जताया। कर्मचारियों ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इसी के चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें