फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कूड़े के ढेर पर भाजपा का झंड़ा लगाने वाले कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे का अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। मंगलवार को अधिवक्ताओं का दल भिवानी पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराते हुए संबंधित वीडियो दिखाई। वकीलों ने इसे एक झूठा और राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज कराया मुकदमा बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले भिवानी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। उस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग लिया था। आरोप है कि इस दौरान कूड़े के ढेर पर पड़े भाजपा के झंडों को उठाकर वहीं कूड़े पर लगा दिया गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में प्रदीप गुलिया जोगी साफ तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उनका मकसद किसी पार्टी को ठेस पहुंचाना या झंडे का अपमान करना नहीं है, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों को जगाना है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इसी वीडियो के आधार पर भाजपा आईटी सेल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मुकदमे में जो धाराएं जैसे शांति भंग करना, दंगा भडक़ाना या किसी विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाना लगाई गई हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। प्रदीप गुलिया द्वारा ऐसा कोई कृत्य नहीं किया गया है। पूर्व प्रधान अधिवक्ता सत्यजीत पिलानिया, दीपेश सारसर, मुकेश जांगड़ा, मुकेश गुलिया ने कहा कि भाजपा ऐसे फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर लोकतंत्र की आवाज को दबा नहीं सकती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें