फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए आरोप

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरवार को भिवानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित गठबंधन के कार्यकर्ता क्राउन प्लाजा से जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने पुतला भी जलाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर गरीब, आम आदमी, एससी, बीसी वर्ग और युवाओं के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मतदान का समान अधिकार देता है और किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटने पर उसे सुधार का उचित अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रभावशाली लोगों को भी वोट संबंधी आपत्तियां ठीक करवाने में परेशानी हो रही है तो गरीब और आम आदमी के लिए यह प्रक्रिया कितनी मुश्किल होगी। युवाओं के दस्तावेज और मतदाता पंजीकरण से जुड़े मामलों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें