फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी बोले- मैं नहीं, चंबल का डाकू जयप्रकाश है गद्दार

बार बार हार रही कांग्रेस में गुटबाजी व टांग खिंचाई कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला भिवानी में सामने आया है। जहां कांग्रेस के सांसद और पूर्व सीपीएस आमने-सामने हैं। दोनों एक दूसरे को गद्दार के साथ चंबल का डाकू व कटड़े बेच बता रहे है। पूरा मामला 20 सितंबर में बवानीखेड़ा कस्बे में आयोजित कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक का है। जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सासंद जयप्रकाश सहित कई नेता पहुंचे थे। इस जनसभा में दीपेंद्र की मौजूदगी में जयप्रकाश अचानक बवानीखेड़ा से कांग्रेस के तीन बार के विधायक व सीपीएम रह चुके रामकिशन फौजी पर हमलावर हुए। उन्होंने बिना नाम लिये साफ कहा कि बार बार पार्टी ने जिनको विधायक व दूसरे पद दिये, पार्टी की पीठ में छुरा घोंप कर रातों रात भाजपा के मददगार बने, उनको सबक सिखाना जरूरी है। सांसद जयप्रकाश के इस आरोप पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने मोर्चा खोल दिया है। फौजी ने जयप्रकाश के आरोपों को पूरे बवानीखेड़ा हलके का अपमान बताया है। फौजी ने कहा कि जिस जनसभा में कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा सरकार को हटाने की बातें होनी चाहिए थी, उस में इस काली भेड़ ने मेरे खिलाफ बोला। फौजी ने कहा कि जयप्रकाश वो है जो जिस थाली में खाता है उसी में छेद करता है। उन्होंने कहा कि ये वही है जिसने देवीलाल व बंसीलाल तक से दगा किया। तभी बंसीलाल ने इसे चंबल का डाकू और इनेलो नेता ने कटड़े बेच कहा था। फौजी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कांग्रेस के कई उम्मीदवारों को हरवाया। ये ही हैं जो कहते थे कांग्रेस को 70 नहीं 40 सीटें ही जितनी हैं। फौजी ने कहा कि जयप्रकाश अपनी मां का नहीं हुआ वो पार्टी का कभी नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने इस बार बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि कौन नरवाल। इस बार वो बवानीखेड़ा से चुनाव लड़कर दिखाएं। रामकिशन फौजी ने कहा कि इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इनके बारे में दीपेन्द्र हुड्डा को खुद संज्ञान लेना चाहिए। फौजी ने कहा कि मैं कभी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा, ऐसे लोग आते जाते रहेंगे। फ़ौजी ने कहा कि मेरे कांग्रेस में आने के 37 साल बाद बवानीखेड़ा हलके से कांग्रेस दो बार चुनाव जीती है। अंत में फौजी ने कहा कि 20 सितंबर की जनसभा में महज 400 लोग थे। ये लोग ऐसी ही भाषा बोलते रहे तो आगे इतने लोग भी नहीं आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें