फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में एसआईआर के विरोध में किसान संगठनों ने निकाला जुलूस, चुनाव आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी

भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील लोहारू में विभिन्न किसान संगठनों ने एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान संगठनों के प्रतिनिधि लाल बहादुर शास्त्री पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। इसके बाद किसानों ने बाजार से होते हुए देवीलाल चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और चुनाव आयुक्त के विरोध में नारेबाजी की तथा एसआईआर की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया। किसानों ने ‘ज्ञानेश हटाओ, देश बचाओ’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद किसान नेता बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय में पहुंचे, जहां बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। किसान नेताओं ने कर्मचारियों को तन, मन और धन से समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान और कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और किसान-मजदूरों के बीच खाई पैदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसान इस तरह की नीतियों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था और आम जनता के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नेताओं ने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए तथा आरोप लगाया कि सरकार चुनाव व्यवस्था पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें