फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में छठ महापर्व पूजा के लिए जूई नहर के समीप सजने लगा घाट

छठ महापर्व पूजा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। भिवानी में तोशाम रोड जूई नहर पर छठ पूजा घाट को सजाया जा रहा है। यहां पर टैंट लगाने का काम चल रहा है। पूर्वांचल परिवार संघ की तरफ से रविवार को छठ पूजा घाट पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्वांचल परिवार पूजा के लिए घाट पर जुटेंगे। भिवानी में करीब तीन हजार से अधिक पूर्वांचल परिवारों के लोग रह रहे हैं। पिछले काफी सालों से छठ पूजा के लिए जूई नहर पर स्थायी तौर पर घाट बनाया गया है। जहां मेले का भी आयोजन होता है। छठ महापर्व के दौरान शनिवार को खरना किया गया। वहीं रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं महाव्रत के संकल्प को पूरा करेंगी वहीं घाट पर पूरे परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना भी की जाएगी। जबकि सोमवार अल सुबह उगले सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें