फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के डीएवी स्कूल में पहुंचीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया, बच्चों को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश

भिवानी। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और रोलर स्केटर सोनी चौरसिया पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होकर अपने संघर्ष, उपलब्धियों और जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान एसआई मोर्चा के अध्यक्ष बड़गुर्जर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सोनी चौरसिया की उपलब्धियों के बारे में जानकर विद्यार्थियों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सोनी चौरसिया ने बताया कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और देश व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। 126 घंटे तक लगातार कथक नृत्य कर बनाया विश्व रिकॉर्ड सोनी चौरसिया ने 15-16 अप्रैल 2010 को लगातार 24 घंटे तक रोलर स्केट पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। कथक नृत्य के क्षेत्र में तीन बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज हुआ। वर्ष 2016 में उन्होंने 126 घंटे 5 मिनट तक लगातार कथक नृत्य कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली रोलर स्केट यात्रा कला के साथ-साथ सोनी चौरसिया सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रही हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने 20 सदस्यीय टीम के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 5,011 किलोमीटर की 'अद्भुत भारत रोलर स्केट यात्रा' पूरी की। इस यात्रा के माध्यम से गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्होंने विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और कथक नृत्य को बढ़ावा दिया तथा बच्चों को निःशुल्क कथक और संगीत की शिक्षा दी। विद्यार्थियों को किया प्रेरित कार्यक्रम में एसआई मोर्चा के अध्यक्ष बड़गुर्जर ने भी सोनी चौरसिया की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायक रहा और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख मिली। बाइट: सोनी चौरसिया, कथक नृत्यांगना एवं पूर्व एसआई मोर्चा अध्यक्ष बड़गुर्जर।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें