फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया बोले- बीमारियों का इलाज बंद करना गलत

भिवानी। आयुष्मान व चिरायु योजना में कई बीमारियों के इलाज को बंद करने व प्राइवेट अस्पतालों की बकाया राशि जारी ना होने पर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का एलान किया है। भिवानी में कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने आयुष्मान व चिरायु योजना में कई बीमारियों का इलाज बंद करने पर विरोध जताया। गुलिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने जरूरतमंदों व प्राइवेट अस्पतालों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि योजना अच्छी थी, पर सरकार वादे पर कायम नहीं रही। साथ ही कहा कि सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपए से ऊपर की आय वालों से भी प्रीमियम ले लिया। लेकिन अब आए दिन जरूरी बीमारियों का इलाज से भी सरकार बच रही है। गुलिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों की बकाया 1200 करोड़ रुपये की राशि भी जारी नहीं की है। जिसके चलते वो भी कई बार इलाज नहीं करते। गुलिया ने कहा कि सरकार ने सभी बीमारियों का इलाज शुरू नहीं किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आयुष्मान व चिरायु योजना को लेकर पूरे हरियाणा में आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें