सीआईए द्वितीय भिवानी ने 2017 में बड़ेसरा जमीनी विवाद मामले में 25 हजार के ईनामी बदमाश को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की लंबे अर्से से तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग ठिकानों पर मजदूरी करता रहा। डीएसपी अनूप सिंह ने बताया कि 2017 में गांव बड़ेसरा में जमीनी विवाद में 18 आरोपी नामजद थे। जिसमें एक आरोपी मीनू उर्फ धोलू पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वर्ष 2018 में मीनू को उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। इसके बाद 2020 में डीजीपी ने इस पर 25 हजार रुपये का ईनाम रखा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए काफी अर्से से प्रयास कर रही थी। सीआईए भिवानी की टीम ने आरोपी मीनू उर्फ धोलू को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनूप ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को पांच साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है।