फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में घर के अंदर फंदे से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव, पति के खिलाफ के दर्ज; मृतका के भाई ने लगाए आरोप

बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिल्कपुर निवासी एक विवाहिता का शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए वहीं मृतका के भाई की शिकायत आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव सीपर निवासी 31 वर्षीय मीतल की 14 साल पहले गांव मिल्कपुर निवासी वीरेंद्र के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो लड़के हैं, बड़ा लड़का 13 और छोटा बेटा 9 साल का है। मृतका के भाई सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन मीतल को उसका पति वीरेंद्र शराब पीकर मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी बहन ने आत्महत्या की है। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मौके पर एफएसएल टीम बुलाई गई। शव का शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई सोनू की शिकायत पर आरोपी पति वीरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद परिजन पहुंचे तो बैड पर पड़ा था शव मृतका के भाई अजय ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर मीतल की मौत की सूचना दी गई थी। जब वे उसकी ससुराल पहुंचे तो उसका शव बैड पर पड़ा था। उन्हें पूरा अंदेशा है कि उसकी बहन को उसके शराबी पति वीरेंद्र ने मारपीट की है वहीं उसकी वजह से ही मीतल की मौत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें