भिवानी। लोहारू पुलिस थाना में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी किसान नेता के पक्ष में तथा कथित पंचायत कर पीड़िता के परिवार की पहचान सार्वजनिक किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जनसंगठन सड़कों पर उतरे। लघु सचिवालय के बाहर जनसंगठन पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच ज्ञापन सौंपने के दौरान नाेंकझोंक भी हुई। दसअसल प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट जोगेंद्र सिंह कायला ने बताया कि गत 2 अक्तूबर को लोहारू थाना में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल के अंदर बंद किसान नेता के पक्ष में दो अक्तूबर को तथा कथित संगठनों के नेताओं ने पंचायत कर पीड़ित परिवार की पहचान को उजागर किया। इस मामले को लेकर शुक्रवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय का रुख किया। लघु सचिवालय के बाहर डीएसपी अनूप कुमार और जिला सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंप पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जनसंगठन पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपने से पहले अधिकारियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। वहीं लघु सचिवालय गेट पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। संवाद