फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बीसीसीआई के फैसले से दिव्यांग क्रिकेट को मिलेगी नई पहचान, आईपीएल की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

भिवानी। मुंबई में हुई बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक में दिव्यांग क्रिकेट के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बोर्ड ने राज्य क्रिकेट संघों के माध्यम से दिव्यांग क्रिकेटरों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया है। इससे देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मैदान और प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने इसे दिव्यांग क्रिकेट के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने राज्य क्रिकेट संघों के साथ मिलकर दिव्यांग खिलाड़ियों के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की जानकारी दी है। लोहिया ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से दिव्यांग क्रिकेटर सुविधाओं और पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब बीसीसीआई के सहयोग से खिलाड़ियों को आर्थिक मदद, बेहतर मैदान और प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए आईपीएल, टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अवसर भी बढ़ेंगे। पीसीसीएआई से जुड़े 28 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ियों में इस फैसले से उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें