फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के साथ मारपीट की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

भिवानी। गांव पालुवास निवासी बाइक सवार छात्र को कार से टक्कर मारने के बाद उसके साथ मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात में गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात गत 20 अक्तूबर की है। मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी रुद्र प्रताप ने बताया कि वह बीबीए का छात्र है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से शहर के सेंट्रल पार्क में जा रहा था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे वह पालुवास मोड़ के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक नीले रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। गाड़ी से तीन लोग नीचे उतरे और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसका अपहरण करने प्रयास किया और डंडे व लोहे की राॅड से पीटा। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर भी डराया। घायल रुद्र प्रताप के पिता विनोद ने बताया कि रुद्र के भाई ध्रुव के दोस्तों के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में मारपीट की गई है। रुद्र के छह जगह फ्रेक्चर बताए गए हैं। विनोद का आरोप है कि उसके बड़े बेटे ध्रुव के दोस्तों के साथ भी इन्हीं आरोपियों ने झगड़ा किया था। इसी झगड़े की रंजिश रखते हुए ध्रुव के छोटे भाई रुद्र पर हमला किया है। विनोद ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आरोपियों को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो चुकी है। फिलहाल उसके बेटे का गुरुग्राम में उपचार चल रहा है। औद्योगिक क्षेत्र थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में घायल रुद्र की शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु व अंकित सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें