दिवाली की आतिशबाजी से पहले ही हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। शनिवार को भिवानी जिले का एक्यूआई 778 तक पहुंच गया जो रेड जोन में दर्शा रहा है। ऐसे में दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर किस स्तर तक होगा, यह सोचकर ही लोग सिहर उठे हैं। हालांकि एक्यूआई में उतार चढ़ाव बना है। एनसीआर क्षेत्र में होने की वजह से भिवानी में ग्रेप तीन की बंदिशें भी लागू की गई हैं, मगर धरातल पर इनका असर दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ यतीन गुप्ता का कहना है कि हवा में फैला प्रदूषण श्वास रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं।