फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव किया, मिला आश्वासन

सुनील कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 06:33 PM IST

अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई व दमकल कर्मियों की हड़ताल शनिवार को 31वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकाली और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे मंत्री विज ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया कि वह गतिरोध दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से वार्ता करेंगे। उधर, संघ नेताओं ने स्पष्ट किया कि 10 से 12 सितंबर तक जिला स्तरीय और 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत का आयोजन होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें