अंबाला। क्षेत्र के गांव ब्राह्मण माजरा में दो पक्षों के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार रात शराब के नशे में दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप में महेश नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित निर्मल सिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपी नवीन कुमार ने रविदास मंदिर के सामने गाड़ी खड़ी कर अभद्रता की और विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान आरोपी धर्मवीर भी उसके साथ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की धारा 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि ग्रामीण मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।