नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के पास फेरिचे हेलिपैड पर उतरने के दौरान फिस्टेल एयर और एयर डायनेस्टी के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में चेन्नई निवासी 47 वर्षीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामाडु की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के एक भारतीय मूल के नागरिक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट भी शामिल हैं।