गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर नौ नवंबर की रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें लाेग लात-घूंसे, कुर्सियों और बाइक के लेगगार्ड से हमला करते दिख रहे हैं। पीपीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेंहदरिया गैस एजेंसी के पीछे से छह बाल अपचारियों को पकड़ा। सभी चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।