नगर निगम सभागार में रविवार को दूरसंचार पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स को सम्मानित किया गया।अदालत के दौरान पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स विभाग की धरोहर हैं और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना प्राथमिकता है। इस दौरान कई पेंशनर्स को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।