गोरखपुर के तारामंडल स्थित लोहिया एन्क्लेव फेज-1 में 452 फ्लैटों में करीब 1600 लोग रहते हैं, लेकिन मुख्य गेट को छोड़कर परिसर में कहीं सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। निवासियों का आरोप है कि शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है और चाकूबाजी व चोरी की घटनाओं से दहशत बनी रहती है।