राजघाट स्थित बैकुंठ धाम में रविवार को अचानक हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों के बैठने के लिए बने चबूतरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में छत के नीचे बैठे दो लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा था। इस दौरान एक घायल आलोक अस्थाना की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल संजय सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नाराज अधिवक्ताओं व परिजनों ने इस दौरान जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।