नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर दो और तीन के संयुक्त छठ घाट की बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। छठ पर्व नजदीक होने के बावजूद घाट की सफाई, सुंदरीकरण और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया से एक सप्ताह से लिखित और मौखिक शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। नाराज महिलाओं ने छठ के दिन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।