गीडा के सेक्टर-15 स्थित दाना-पानी चौक से गोरखपुर शहर की ओर आने के लिए सड़क पर कट नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्हें सहजनवां की तरफ करीब दो किलोमीटर दूर जाकर यू-टर्न लेना पड़ता है। वहीं, कुछ लोग गलत दिशा में वाहन चलाने को मजबूर होते हैं। स्थानीय ऑटो चालक ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।