खजनी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सिकरीगंज थाना क्षेत्र क़े महदेवा बाजार स्थित सरस्वती पैलेस में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं व सेक्टर प्रभारियों को सम्मानित भी किया गया।