गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) और वेस्टर्न रेलवे की टीमों के बीच खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला रहे। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश, डीआईजी रेलवे अरुण कुमार चौरसिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।