गोला नगर पंचायत में रामजानकी मार्ग पर परनई उर्फ अर्जुनपुरा मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे नाला खोदाई के दौरान एक बिजली का खंभा गिर कर टूट गया।उस दौरान उसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। गनीमत रहा कि घटनस्थल के बैठे तीन चार लोगों के ऊपर नहीं गिरा। खंभे पर दस केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इससे करीब पैंतीस घरों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। जो बाधित हो गई। जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नाला खोदाई कर रही कार्यदायी एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।