गोरखपुर के भटहट क्षेत्र के बरगदही गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खुलते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के दर्शन किए। आयोजन में रामकृष्ण यादव, बुद्धि सागर तिवारी, पप्पू मिश्रा और नंदलाल गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।