दिवाली के बाद छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी स्थित गौरी घाट पर श्रद्धालुओं ने घाट की साफ-सफाई के साथ वेदियां बनानी शुरू कर दी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण पूजा के लिए जगह मिलने में परेशानी होती है। इसी वजह से श्रद्धालु पहले से ही अपनी वेदियां तैयार कर रहे हैं।