राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा और विंध्याचल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में शिवा सिम्पी चन्नप्पा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसकी अध्यक्षता महंत रविंद्र जी ने की। प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर सतीश सिंह रहे, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह और आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।