पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 27 से 29 नवंबर तक विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 24वां अखिल भारतीय विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देश के 11 क्षेत्रों से करीब 1000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें 600 बाल वैज्ञानिक और 400 संरक्षक आचार्य शामिल होंगे। मेले में 300 से अधिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।