पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके के पास स्थित भीम सिंह बिहारी बिल्डिंग क्षेत्र के निवासी पिछले दो महीनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को टैंकर के आगे घंटों लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।इलाके के बीचों बीच बने सार्वजनिक शौचालयों में भी पिछले दो महीने से पानी की आपूर्ति ठप है।