कांदा एक्सप्रेस के पहुंचने के बावजूद दिल्ली में 35 रुपये किलो प्याज की सरकारी राहत लोगों तक नहीं पहुंच पाई। पड़ताल में सफल स्टोर्स पर प्याज 54 से 60 रुपये किलो मिली, जबकि खुले बाजार में भाव 60 से 70 रुपये किलो तक है। आपूर्ति के बावजूद खुदरा बाजार में कीमतों पर असर नहीं दिखा।