फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 7वां नदी उत्सव: 24 से 26 सितंबर तक चलेगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करा रहा आयोजन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से 24 से 26 सितंबर तक 7वें नदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिले में सोमवार को आईजीएनसीए के उमंग कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस वर्ष उत्सव का मुख्य विषय यमुना नदी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने संबोधित किया। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के नियंत्रक अनुराग पुनेठा और नदी उत्सव के संयोजक अभय मिश्रा भी मौजूद रहे। उत्सव में यमुना को केवल जीवनदायिनी नदी के रूप में नहीं, बल्कि यादों, संस्कृति, इतिहास और कल्पनाओं की जीवंत धारा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में नदी की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ उसके सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर के भोजन पर नदी संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक संवाद भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें