फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए शुरू हुई यमुना पर क्रूज की सवारी

दिल्ली वालों के लिए शुरू हुई यमुना पर क्रूज़ की सवारी नई दिल्ली। बहु प्रतिक्षित दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी पर विकसित ‘नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा’ का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली के पर्यटन मंत्री मंत्री कपिल मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रिक क्रूज, म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट, बच्चों के प्ले जोन और इकोलॉजिकल ट्रेल्स से यमुना किनारे नया पर्यटन केंद्र विकसित किया गया है। केंद्र के लिए 50 रुपये और क्रूज़ करीब छह किलोमीटर में यात्रा कराएगा। क्रूज़ के लिए 500 रुपये फीस लगेगी। यह सोनिया विहार के आगे जगतपुर हनुमान मंदिर के पास तक जाएगा। लगभग 35 से 40 मिनट में आपको सैर कराएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें