दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक इमारत ढह गई है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर मौजूद हैं। वे मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। शव की पहचान न करने में बचाव कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी और झड़प भी हो रही हैं। परिजनों का आरोप की पहचान के लिए शव नहीं दिखाया जा रहा है। बचाव कर्मी से कहासुनी के दौरान एक महिला बेहोश हो कर गिर गई।