नोएडा, सेक्टर-73 फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा महादेव अपार्टमेंट में एक दिवसीय निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सही थेरेपी की जानकारी देना था।