किसान अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस दौरान उनके साथ देने के लिए किसान यूनियन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत भी उनके साथ शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे और वह अपनी मांग पर पड़े हुए है। इस पर बात करने के लिए प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक प्राधिकरण किसने की लंबित मांगों को पूरा नहीं करता तब तक यह महापंचायत जारी रहेगी।